Please wait

यूपीए ने रामगढ़ विधानसभा सीट पर बजरंग महतो को बनाया उम्मीदवार

वे रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी के पति हैं।

04 Feb 2023

यूपीए ने रामगढ़ विधानसभा सीट पर बजरंग महतो को बनाया उम्मीदवार

रामगढ़। यूपीए ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव को लेकर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने बजरंग कुमार महतो को उम्मीदवार बनाया है। वे रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी के पति हैं।

इस बाबत ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति के इंचार्ज सह महासचिव मुकुल वासनिक ने सूचना जारी कर दी है।

रामगढ़ सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर 27 फरवरी को वोटिंग और मार्च को वोटों की गिनती होगी। कांग्रेस पार्टी इस बार रामगढ़ सीट को सहानुभूति वोट से पार लगाना चाहती है। दरअसल, कांग्रेस की विधायक रही ममता देवी पिछले पांच माह पहले ही मां बनी हैं। हाल ही में उनकी विधायकी गोला गोलीकांड मामले में चली गयी है। ममता देवी को पांच साल की सजा हुई है। कांग्रेस नेता पहले ही ममता देवी को आंदोलनकारी बता चुके हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News